आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल बंद है, ताज के साए में यादगार फोटो खींचकर अपने परिवार को पाल रहे लाइसेंसी फोटोग्राफर लाइसेंस फीस में छूट मिलने पर अलग अंदाज में खुशी का इजहार किया।
आगरा में 525 लाइसेंसी फोटोग्राफर हैं, ये ताजमहल के साथ ही आगरा किला सहित अन्य स्मारकों को पर्यटकों के फोटो खींचते हैं। इनकी लाइसेंस की फीस 25 हजार रुपये सालान है। पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन की चार माह से स्मारक बंद होने के चलते फीस में राहत देने की मांग पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उनकी फीस 25 हजार रुपये से घटाकर पांच हजार रुपये किए जाने का ट्वीट किया था। फोटोग्राफरों को 31 अगस्त तक फीस जमा करनी है लाइसेंस 31 मार्च, 2021 तक के लिए वैध रहेंगे।
बुधवार कोफोटोग्राफरों ने ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर केंद्रीय मंत्री का आभार के साथ ही खुशी का इजहार किया, एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वोत्तम सिंह, ब्रजेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, विष्णु, रोहित, नदीम, तरनजीत सिंह, चंद्रमोहन सिंह, सुनील सोनकर, शिवम, अमर माहेश्वरी मौजूद रहे।