आगरालीक्स …..आगरा से चार धाम यात्रा के लिए गए श्रद्धालुओं का दल फंसा, खाने पीने की भी समस्या, यमुनौत्री से बड़कोट के बीच 20 घंटे तक जाम।
गंगोत्री, यमुनोत्री, केदानाथ और बद्रीनाथ के लिए दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था जाने लगा है। इससे उत्तराखंड में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। आगरा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु टेम्पो ट्रैवलर से चार धाम यात्रा पर गए हैं।
यमुनोत्री से बड़कोट के बीच लगा लंबा जाम
चार धाम यात्रा के लिए दिल्ली, दिल्ली एनसीआर के साथ ही यूपी, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इससे यमुनोत्री से बड़कोट के बीच जाम लग गया, सामान्य दिनों में यमुनोत्री से बड़कोट के बीच 50 किलोमीटर का रास्ता चार घंटे में पूरा हो जाता है लेकिन जाम लगने से 50 किलोमीटर का रास्ता तय करने में 18 घंटे लग गए।
पानी की बोतल दोगुने में मिली, मोबाइल की बैटरी खत्म
18 घंटे तक लोग वाहनों में बैठे रहे, इससे वे परेशान हो गए। मोबाइल की बैटरी खत्म होने से वे अपने घर संपर्क नहीं कर सके, पानी की बोतल भी दोगुने रेट में मिली। जैसे तैसे जाम खला तो वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण रैंग रैंग कर वाहन चले।