आगरालीक्स…..आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्लीपर कोच बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी, महिला, बच्चा सहित छह की मौत, दो दर्जन यात्री घायल।

आगरा रीजन के फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह चार बजे नगला खंगर के पास स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर पुलिस और यूपीडा की टीम पहुंच गई। बस लुधियाना से रायबरेली के लिए जा रही थी।
एक महिला, बच्चा सहित छह की मौत
रीलिंग तोड़कर स्लीपर कोच बस नीचे गिर गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे में एक महिला सहित छह की मौत हो गई। हादसे में रीना पत्नी सुनील निवासी कोसंबी थाना असोथर जिला फतेहपुर, छह साल के आयांश पुत्र सुनील की शिनाख्त हुई है, चार की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।