Thursday , 4 June 2026
Home अध्यात्म Pitru Paksha 2024: Know why it is necessary to perform Shraddh and also know the rules related to Shraddh…#agranews
अध्यात्म

Pitru Paksha 2024: Know why it is necessary to perform Shraddh and also know the rules related to Shraddh…#agranews

248

आगरालीक्स…पितृपक्ष 17 सितंबर से. जानिए क्यों आवश्यक है श्राद्ध करना और कितनी पीढ़ियों का किया जा सकता है श्राद्ध. श्राद्ध से जुड़े नियम भी जानें

भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन मंगलवार 17 सितंबर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक पितृ पक्ष श्राद्ध पक्ष चलेगा। श्राद्ध करना अत्यंत आवश्यक है चाहे अपने सामर्थ्य अनुसार थोड़ा या ज्यादा जो आसानी से कर सके परंतु करें अवश्य ही श्राद्ध केवल सुयोग्य ज्ञानी ब्राह्मण को घर बुलाकर प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच ही करना सर्वोत्तम माना जाता है।

श्राद्ध के नियम
श्राद्ध माता पिता की तीन तीन पीढ़ियो का किया जा सकता है जैसे माता-पिता, दादा-दादी, परदादा, परदादी इस प्रकार नाना ,नानी, परनाना , परनानी का श्राद्ध किया जा सकता हैश्रादृ करने के अधिकारी-क्रमशः यदि कई भाई पुत्र हो तो बड़ा पुत्र या सबसे छोटा भाई पुत्र विशेष परिस्थितियों में बड़ी भाई की आज्ञा से छोटा भाई यदि संयुक्त परिवार हो तो ज्येष्ठ पुत्र के द्वारा एक ही जगह श्राद्ध संपन्न हो सकता है और यदि पुत्र अलग-अलग रहते हो तो उन्हें वार्षिक श्राद्ध अलग अलग ही करना चाहिए; यही सर्वोत्तम है। यदि पुत्र ना हो तो शास्त्रों में श्राद्ध करने का क्रम इसी प्रकार से निर्धारित है पुत्र, पौत्र, प्रपौत्र, धेवता, पत्नी, भाई, भतीजा, पिता माता, पुत्र वधू, बहन, भांजा सपिंड अपने से लेकर 7 पीढी तक का परिवार शोदक (आठवीं से लेकर 14 पीढ़ी के परिवार) श्रादृ दिवंगत पूर्वजों की मृत्यु तिथि के अनुसार सुयोग्य ब्राह्मण कोघर बुलाकर काले तिल गंगाजल सफेद फूलों से पूजा करा कर नाम गोत्र उच्चारण करवाकर संकल्प आदि करवाकर करें।

इसके उपरांत ब्रह्माण को वस्त्र जनेऊ फल मिठाई दक्षिण सहित संतुष्टि करवा कर ही विदा करें। ब्राह्मण की संतुष्टि तथा प्रसन्नता से हीपितर पूर्वज संन्तुष्टहोते हैं तथा वंशजों को आशीर्वाद देकर अपने लोक को विदा होते हैं परंतु ब्राह्मण पूरे दिन में एक ही व्यक्ति के नाम का भोजन करें अन्यथा वह भी पाप का भागी बनेगा। श्राद्ध सदा मध्याहन काल यानी 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे के बीचही सर्वोत्तम माना जाता है। प्रातः काल सॉय काल तथा रात्रि में श्राद्ध करना निषेध है।

श्राद्ध में तुलसी ,जौ,काले, तिल, पुष्प, चावल ,उर्द की दाल का भोजन तथा गंगा जल व दूध की खीर या मेवा का दूध का प्रयोग मूली व पकवान का प्रयोग करना अति आवश्यक है। श्राद्ध केवल मृत्यु तिथि वाले दिन ही करें। यदि भूल वश तिथि निकल जाए तो अंतिम दिन यानी अमावस्या को श्राद्ध करना उत्तम रहेगा। पूर्णिमा के दिन मृत्यु हुए दिवंगत का श्राद्ध पूर्णिमा तिथि को ही करें परंतु चतुर्दशी के दिन किसी की मृत्यु हुई हो तो श्राद्ध अमावस्या को ही करना शुभ होता है जिन व्यक्तियों की मृत्यु हथियार से यानी हत्या हुई हो विषजहरया जलकर मरने से दुर्घटना से या आत्महत्या द्वारा मृत्यु हुई हो तो उनके लिए श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को ही करना चाहिए। जिनकी मृत्यु तिथि न पता हो या जो व्यक्ति घर छोड़ कर चले गए हो तो उनका श्राद्ध अमावस्या तिथि पर ही करना चाहिए। जिनके पितर पूर्वज सन्यासी या बनवासी हो गए हो तो उन्हें द्वादशी के दिन ही श्राद्ध करना सर्वोत्तम होता है

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भण्डार वाले पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 04 June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Wednewsday, 03 June 2026

आगरालीक्स…03 जून बुधवार का राशिफल. कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 02 June 2026

आगरालीक्स….02 जून मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 01 June 2026

आगरालीक्स…सोमवार को शिव जी की कृपा पाएंगे इन राशियों के जातक. पढ़े...

error: Content is protected !!