Sunday , 8 February 2026
Home हेल्थ Pituitary Gland Tumor operated in Sn Medical college Agra
हेल्थ

Pituitary Gland Tumor operated in Sn Medical college Agra

doctor
आगरालीक्स…..एसएन के युवा डॉक्टरों की टीम ने पिटीट्यूटरी के ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन किया है।
सोमवार को तीन घंटे चले ऑपरेशन में तीन विभागों की टीम शामिल रही। यह एसएन का पहला ऑपरेशन है, भविष्य में इस तरह के ऑपरेशन किए जाएंगे।

केंद्रीय कारागार में निरुद्ध कैदी के पिट्यूटरी ट्यूमर था। आंखों की रोशनी कम होने के साथ सिर में दर्द रहता था। एमआरआइ में सामने आया कि ट्यूमर दिमाग को खून की आपूर्ति करने वाली नलिकाओं के बीच में है। ईएनटी विभाग के डॉ. गौरव खंडेलवाल ने बताया कि नाक के द्वारा दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया। करीब तीन सेंटीमेटर के ट्यूमर को तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद निकाला जा सका। ऑपरेशन के बाद मरीज ठीक है। उन्होंने बताया कि एसएन में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है। निजी अस्पतालों में पिट्यूटरी ट््यूमर के ऑपरेशन में 80 से एक लाख रुपये का खर्चा आता है। ऑपरेशन करने वाली टीम में न्यूरोसर्जन डॉ. सौरभ शर्मा, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. त्रिलोकचंद, डॉ. अपूर्व मित्तल आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हेल्थ

Pushpanjali Hospital celebrated its 24th Foundation Day with great joy and enthusiasm in Agra

आगरालीक्स…आगरा में हर्ष और उल्लास के साथ पुष्पांजलि हॉस्पिटल ने मनाया 24वां...

हेल्थ

Consult Dr. Pramod Bhadkariya at Pushpanjali Hospital for burning or blurred vision

आगरालीक्स…आंखों में जलन या धुंधलापन सिर्फ मोबाइल से हो रहा है, जानिए...

हेल्थ

Agra Local News: Children expressed their understanding of cancer-related issues through drawing and poster competitions…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व कैंसर दिवस को लेकर बच्चों ने कैंसर संबंधी परेशानियों...

हेल्थ

Consult Dr. Rajneesh Singh at Pushpanjali Hospital and Research Centre for better treatment of diabetes

आगरालीक्स…आगरा में डायबिटीज के बेहतर उपचार के लिए पुष्पांजलि हॉस्पिटल एंड रिसर्च...

error: Content is protected !!