आगरालीक्स.. आगरा में अविरल संस्था पौध रोपण के लिए काम कर रही है, बारिश के मौसम में वन विभाग के साथ पौधरोपण किया जा रहा है। मंगलवार को अविरल संस्था ने लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर वन विभाग की मदद से प्राथमिक विद्यालय बिचपुरी,लखनपुर, सुनारी, दौरेठा, गायत्री पब्लिक स्कूल, ब्रेन ट्री स्कूल, एसजीएम पब्लिक स्कूल, एसजी इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों में पौधरोपण किया। इस दौरान डॉ सीमा सिंह, डॉ बीएस बघेल, प्रधानाचार्य श्वेता दुआ, मदन शर्मा, डॉ अनंग उपाध्याय, डॉ मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।