आगरालीक्स…(24 July 2021 Agra News) आगरा के आल सैंट्स स्कूल को लॉयंस क्ल्ब इंटरनेशन ने दिए 250 से अधिक पौधे. संदेश दिया—हम आज नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी
आल सैन्ट्स स्कूल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
शमसाबाद रोड स्थित आल सैंट्स स्कूल में शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरु पूर्णिमा के शुभअवसर पर लाॅयंस क्लब्स इंटरनेशनल के द्वारा किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में लियो क्लब की स्थापना की गई. लाॅयंस क्लब्स इंटरनेशनल ने विद्यालय को विशेषकर आक्सीजन अधिक प्रदान करने वाले एवं भारतीय संस्कृति के प्रतीक जैसे पीपल, तुलसी, बरगद, कदंब, तमाल, नीम, अशोक, आँवला, बिल्व आदि लगभग 250 से अधिक पौधे भेंट किये. वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लाॅयंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लाॅयन श्याम बिहारी अग्रवाल एवं विद्यालय के निदेशक त्रिलोक सिंह राना द्वारा किया गया. साथ ही डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव लाॅयन किशोरी, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष लाॅयन वेद प्रकाश वाष्र्णेय, जीएमटी॰ लाॅयन रोमा सिंह, ज़ोन चेयरपर्सन लाॅयन रजनी सिंघल, सचिव एवं लियो कन्वीनर लाॅयन प्रतिमा राना, योगेश उपाध्याय (प्रधानाचार्य, कहरई यूनिट), धीरेन्द्र प्रताप सिंह (प्रधानाचार्य, खंदारी यूनिट), आनंद सिंह (उपप्रधानाचार्य) के साथ विद्यालय के स्टाफ ने पौधारोपण किया.
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए लगाएं पौधे
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाॅयन श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय की आनलाइन शिक्षा पद्यति, कार्यशैली से वे बहुत प्रभावित हुए हैं एवं विद्यालय को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आज दुनिया का प्रत्येक देश बढ़ते प्रदूषण से चिंतित हैं. भारत में भी बढता प्रदूषण लगातार बीमारियों व स्वास्थ्य संबधित समस्याओं में बढ़ोत्तरी कर रहा है. इसको रोकने एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरुक कर प्रदूषण का समाधान खोजने का प्रयत्न करना चाहिए. वृक्षारोपण की आवश्यक्ता बताते हुए विद्यालय के निदेशक त्रिलोक सिंह राना ने कहा यदि हम आज नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी. प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, आज हमारी पृथ्वी दिनोंदिन गर्म होती जा रही है, जिसके कारण जलवायु परिवर्तन, भूस्खलन, प्राकृतिक आपदाएं आदि की समस्याएं बढ़ती जा रहीं हैं. इन सबसे बचने का सबसे उत्तम तरीका है कि अधिकाधिक वृक्ष लगाए जाएं. प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद दिया.