
इस कार्यक्रम के तहत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल बनाया जाएगा। साथ ही साथ कई शहरों में वाई-फाई की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकेगा। तो वहीं किसान मंडियों की जानकारी भी ऑनलाइन मिल पाएगी।
इस मौके पर रिलायंस के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने एलान किया है कि उनकी कंपनी डिजिटल इंडिया में 2 लाख 50 हजार करोड़ का निवेश करेगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया है कि इस मुहिम से देश में पांच लाख से भी ज्यादा नौकरियां आएंगीं।
वहीं बिरला समूह के चेयरमेन कुमार मंगलम बिरला ने कहा कि देश में नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
खासियत
251 सेवाएं और प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे।
600 से अधिक शहरों में सात दिन तक चलेगा कार्यक्रम।
1 लाख करोड़ रुपए है डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की लागत।
1 साल पहले केंद्र सरकार ने दी मंजूरी।
ये होंगे फायदे
-अस्पतालों में ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट लिया जा सकेगा।
-ई बस्ता, ई लॉकर जैसी सुविधा हासिल की जा सकेगी।
-जमीन, मकान की रजिस्ट्री में कागजी काम होगा खत्म।
कैंपेन का लक्ष्य 2019
-1.7 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलेंगी। 8.5 करोड़ लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
-2.5 लाख गांवों में ब्रॉडबैंड और यूनिवर्सल फोन कनेक्टिविटी।
-2.5 लाख स्कूलों, सभी यूनिवर्सिटीज में वाई-फाई, पब्लिक वाईफाई हॉटस्पॉट।
-पूरे भारत में ई-गवर्नेंस।
Leave a comment