आगरालीक्स…आगरा में त्योहार पर खपाने आ रही अवैध शराब की 98 पेटियां पुलिस ने चेकिंग में पकड़ी, चार तस्कर भी किए अरेस्ट…
आगरा की थाना सदर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 98 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का भी बरामद की है. जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस गुरुवाकर को थाना क्षेत्र बुन्दू कटरा पर चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रोहता नहर चौराहा के पास मलपुरा रोड पर अमन, अंशु, सुमित व अनिकेत एक ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी ट्रॉली से धान की पराली के नीचे अवैध शराब लेकर जा रहे हें. इस पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर चारों ओर से घेरकर चारों युवकों को अरेसट कर लिया. चेकिंग करने पर पुलिस को पराली के नीचे 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व पीछे आ रही कार में 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग हरियाणा से कम रेट पर शराब खरीद कर लाए थे और आगरा में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे.