आगरालीक्स ..आगरा के एक क्लब में रात को पुलिस ने छापा मारा, बडी मात्रा में शराब जब्त की हैं, 10 युवक युवतियों को पुलिस थाने ले आई। युवतियों के परिजनों को बुलाने के बाद छोड दिया गया। क्लब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार रात को आगरा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सदर क्षेत्र के क्लब में छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्लब में पार्टी चल रही थी, शराब और बीयर परोसी जा रही थी, डांस के साथ युवक और युवती मस्ती कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही खलबली मच गई।
लाइसेंस के बिना शराब और बीयर पार्टी
आगरा में बडी संख्या में नाइट क्लब खुल गए हैं, इन क्लबों में शराब और बीयर परोसी जाती है। इस तरह शराब और बीयर क्लब में देने के लिए लाइसेंस होना चाहिए लेकिन अधिकांश क्लब में लाइसेंस के बिना ही शराब परोसी जा रही है।
युवतियों के परिजनों को बुलाया
पुलिस ने क्लब से 10 युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया, इन्हें थाने ले आए। युवतियों के घर फोन किया गया, उनके परिजनों को बुलाने के बाद युवतियों को छोड दिया गया। इस मामले में क्लब के साथ ही पकडे गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।