आगरालीक्स.. आगरा में बुजुर्ग चाची की मौत के बाद शव रखकर गोली चला दी और डकैती का शोर मचा दिया। पुलिस ने दो को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा में 16 जुलाई को थाना बसई जगनेर के नया गांव में बुजुर्ग संतो देवी की हत्या कर डकैती डाली गई थी, इस मामले में पूर्व प्रधान और उसके साथियों पर पीडित परिवार ने शक जताया था, बुजुर्ग संतो देवी के पोस्टमार्टम में मौत का कारण लंबी बीमारी आने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामला खुल गया।
यह निकला मामला
आरोपियों ने बताया कि संतो देवी बीमारी के कारण दोपहर को ही मौत हो गई थी। दोनों ने वृद्धा की मौत की बात सभी से छुपा ली। रात के वक्त वृद्धा के शव पर गोली चला दी और डकैती दर्शाने के लिए मकान में सामान फैला दिया था। वारदात में पूर्व प्रधान यज्ञदत्त शर्मा और दीनदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने बताया कि हेतसिंह ने तमंचे से वृद्धा के शव को गोली मारी थी। इसके बाद तमंचा भूसे में छिपा दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। वहीं इस घटना के खुलासे से ग्रामीण हैरान हैं। उसने गांव के ही यज्ञदत्त शर्मा और दीनदयाल को फंसाने के लिए डकैती की सारी कहानी रची थी।