आगरालीक्स कोरोना वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीटयूट के पुणे प्लांट में लगी भीषण आग, टर्मिनल वन में आग, दमकल की टीमें आग पर काबू पाने में लगी हुई।
सीरम इंस्टीटयूट के पुणे स्थित प्लांट में गुरुवार दोपहर में आग लग गई, आग निर्माणाधीन मंजीरी प्लांट में टर्मिनल वन में लगी। आग से चैथे और पांचवीं मजिल पर नुकसान हुआ है। आग में फंसे तीन लोगों को निकाल लिया गया है। इससे कोविशील्ड के प्रोडक्शन पर कोई असर नहीं पडा है। अदार पूनावाला, सीईओ सीरम इंस्टूट ने टवीट किया है कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है, थोडा सा नुकसान हुआ है, उत्पादन पर कोई असर नहीं पडा है।