आगरा में पुलिस ने नहीं निकलने दी तिरंगा यात्रा
आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस ने तिरंगा यात्रा को बीच में ही रोक दिया, बारिश में तिरंगा यात्रा को शहर में घूमने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया, काफी देर तक हंगामे के बाद नरीपुरा से ही तिरंगा यात्रा धनौली के लिए वापस हो गई।
26 जनवरी को कासगंज में विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के बाद एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी, इसके बाद बवाल हो गया था और कई दिनों तक बवाल चला था। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर आगरा में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा मलपुरा के धनौली से शाहगंज के खेरिया मोड़, नरीपुरा, सराय ख्वाजा, प्रतापपुरा, एमजी रोड पर भारता माता की प्रतिमा के साथ ही पूरे शहर में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया गया था।
धनौली से निकली तिरंगा यात्रा को नरीपुरा में रोका
सुबह धनौली से तिरंगा यात्रा निकली, इसे नरीपुरा पर पुलिस ने रोक दिया, उसी समय बारिश होने लगी। कार्यकर्ता सडक पर ही धरने पर बैठ गए और तिरंगा यात्रा को शहर में घुमाने की मांग करने लगे। पुलिस ने विरोध किया, धारा 144 लागू होने के चलते यात्रा निकालने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक हंगामे के बाद तिरंगा यात्रा नरीपुरा से ही धनौली के लिए लौट गई।