आगरालीक्स…(15 February 2022 Agra News) हिजाब विवाद के बीच #आगरा में #ताजमहल पर #भगवा वस्त्र में हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे #विहिप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका. विरोध में थाने में किया पाठ…
कर्नाटक के उडुपी में हुए हिजाब विवाद का मामला हर दिन तूल पकड़ता जा रहा है. इसका असर देेश के अन्य राज्यों में भी दिखाई देने लगा है. इस विवाद के बीच ही आगरा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर ताजमहल में हनुमान चालीसा का पाठ करने की जब जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई तो इसको लेकर आगरा पुलिस अलर्ट हो गई. मंगलवार सुबह से ही पुलिस हर चौराहे पर तैनात रही.

दोपहर करीब 12 बजे विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाड़ी से हरीपर्वत चौराहा पहुंचे तो यहां पर उन्हें पुलिस ने रोक लिया. इसमें आशीष आर्य के साथ अन्य संगठनों की महिलाएं और युवतियां कार्यकर्ता भी शामिल थीं. पुलिस ने सभी को थाना हरीपर्वत ले आई. यहां पर पुलिस ने उनसे आगे जाने के लिए मना किया तो इस पर थाने में ही सभी ने विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. पुलिस ने करीब ढाई बजे तक सभी को थाने में बैठाए रखा. इस संबंध में सेवा भारती की पदाधिकारी रीना सिंह का कहना है कि मुस्लिम युवतियां जब हिसाब में शैक्षणिक संस्थान जा सकती हैं तो हम भगवान वस्त्र पहनकर ऐतिहासिक स्मारक क्यों नहीं जा सकते? बाद में सभी ने एसीएम प्रथम को ज्ञापन दिया और वापस चले गए.