Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Pregnant Woman beaten to death by Tantric in Agra
बिगलीक्स

Pregnant Woman beaten to death by Tantric in Agra

120

tantra
आगरालीक्स…
आगरा में एक गर्भवती महिला को रात में तांत्रिक यमुना किनारे लेकर गया, उसके शरीर पर रेत रिगडा, इसके बाद चीमटों से पिटाई की। तांत्रित यमुना में नहाते इसके बाद रेत रिगडते और चीमटे से पिटाई करते। छह महीने की गर्भवती महिला चीखती रही और कुछ दूरी पर खडे ससुरालीजन उसकी चीख सुनते रहे, लेकिन तांत्रित के मना करने पर उसके पास नहीं आए। तांत्रित की यातनाओं से गर्भवती महिला ने दम तोड दिया। इस घटना से क्षेत्र में खलबली मची हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

(इंटरनेट फोटो ) 

आगरा के डौकी स्थित गांव समोगर निवासी वीरेंद्र यादव की चार साल पहले जलेसर निवासी ममता 22 साल से शादी हुई थी। ममता के एक बेटी है, अब उसके छह महीने का गर्भ था। पिछले कुछ महीनों से ममता की तबीयत बिगड रही थी, ससुरालीजनों को लगा कि उस पर भूत प्रेत आ गए हैं। उन्होंने डॉक्टर से इलाज कराने के बाद तांत्रिकों के बारे में लोगों से पूछना शुरू किया। गांव में ही कुछ महीने पहले एक दंपति पर भूत आ गए थे, इसके लिए तांत्रिक को बुलाया गया था। ममता से भी भूत का साया हटाने के लिए तांत्रिक की मदद ली गई।
यमुना किनारे किया तंत्र, चीखती रही ममता
तांत्रिक ने परिजनों को बताया कि ममता पर कई भूत हैं, ये आसानी से नहीं जा सकते। इसके लिए बडी तंत्र विद्या करनी होगी। तांत्रिक के कहने में ससुरालीजन आ गए, उसने कहा कि तुम दूर खडे हो जाना, भूत जाएगा तो चीखने की आवाज आएंगी। आरोप है कि तांत्रिक ममता को यमुना किनारे ले गया, उसके साथ और भी लोग थे। ममता के शरीर पर रेत रगडने के बाद तांत्रिक ने गर्म चीमटे से पिटाई की। ममता चीखती रही, लेकिन उसे बचाने के लिए परिजन नहीं आए।
कैलाश मंदिर ले जाने के लिए कहा, तांत्रिक हुआ गायब
ममता की तबीयत बिगडने पर तांत्रिक ने कहा कि इसे कैलाश मंदिर ले चलो, परिजन उसे लेकर कैलाश मंदिर पहुंचे। यहां लोगों ने ममता को देखने के बाद कह दिया कि उसकी मौत हो चुकी है। इसे देख तांत्रिक के होश उड गए। तांत्रिक ने कहा कि ममता ठीक हो जाएगी, इसे घर ले जाओ और वह खुद गायब हो गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!