आगरालीक्स …आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर गर्भवती और एक अन्य हादसे में एबुलेंस के पलटने से महिला की मौत, चार गर्भवती घायल।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह गुरुग्राम से कन्नौज जा रही बस का टायर पंचर हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे पर बस के टायर को ड्राइवर और कंडेक्टर सही कर रहे थे। इसी दौरान बस में बैठी गर्भवती महिला टॉयलेट जाने के लिए उतरी, पीछे से आ रहे वाहन ने महिला को चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, 22 साल की गर्भवती महिला कन्नौज की बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एंबुलेंस पलटने से बुजुर्ग महिला की मौत
दूसरा हादसा आगरा रीजन के फिरोजाबाद, जसराना में हुआ। यहां की सीएचसी से एंबुलेंस से गर्भवती को नियमित चेकअप के लिए अस्पताल लेकर आया जा रहा था। 102 एंबुलेंस गांव झपरा के पास पलट गई, हादसे में एंबुलेंस में सवार बुजुर्ग मंगोदेवी की मौत हो गई। वहीं, चार गर्भवती घायल हो गईं, उन्हें भर्ती किया गया है।