
इंटरनेट फोटो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया भर के शहरों में वायु प्रदूषण की रिपोर्ट पेश की है। डब्ल्यूएचओ की जनस्वास्थ्य प्रमुख मारिया नीरा के अनुसार ने कहा कि 2014 में दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था, अब यह 11 वें नंबर पर है। यह बडी उपलब्धि है, उन्होंने भारत में वायु प्रदूषण कम करने के लिए ओड इवन, सीएनजी सहित उठाए गए कदमों की सराहना की है। डब्ल्यूटीओ ने हवा की गुणवत्ता जांचने के लिए हवा में मौजूद सूक्ष्मकणों की साइज पीएम 2.5 और पीएम 10 को आधार बनाया है
देश भर में इलाहाबाद तीसरे व लखनऊ नौंवे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक जहां लखनऊ की हवा 11 गुना ज्यादा जहरीली है तो वहीं इलाहाबाद की हवा में 17 गुना अधिक जहर घुली हुई है। लिस्ट में कानपुर यूपी का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है।
2015 के आंकड़ों के आधार पर आई रिपोर्ट के मुताबिक पीएम 2.5 में तो लखनऊ व फीरोजाबाद बराबरी पर हैं, लेकिन पीएम-10 का आंकड़ा केवल एक माइक्रोग्राम प्रति घनमी अधिक होने से फीरोजाबाद लखनऊ से अधिक प्रदूषित हो गया है।
दुनिया के प्रदूषित शहर
जबोल ईरान पहले स्थान पर
ग्लवालियर दूसरे स्थान पर
इलाहाबाद तीसरे स्थान पर
दिल्ली नौंवे स्थान पर
कानपुर 15 वें स्थान पर
फीरोजाबाद 17 वें स्थान पर
लखनऊ 18 वें स्थान पर
आगरा 27 वें स्थान पर
यूपी के शहरों में इलाहाबाद नंबर वन
पीएम 2.5 –पीएम-10
इलाहाबाद–170–317
कानपुर–115–215
फीरोजाबाद–113–212
लखनऊ–113–211
आगरा–105–196
( आंकड़े सालाना औसत के मुताबिक माइक्रोग्राम प्रति घनमी में हैं। डब्ल्यूएचओ के2015 में आए मानकों के मुताबिक स्वच्छ हवा के लिए अधिकतम पीएम 2.5- 10 और पीएम 10- 20 माइक्रोग्राम प्रति घनमी, सालाना औसत होना चाहिए।)
Leave a comment