Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Prelude Public school bus disbalance in damage road in Agra
बिगलीक्स

Prelude Public school bus disbalance in damage road in Agra

112

आगरालीक्स.. आगरा में सडक पर दौडती स्कूल बस रोड धंसने से फंस गई, अनियंत्रित बस को ड्राइवर ने कंट्रोल कर बस में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे परिजनों में आक्रोश है।
आगरा में सीवर लाइन डाले जाने से दयालबाग क्षेत्र में सडक की खुदाई की गई थी, दयालाबाग के जयराम राम बाग में गुरुवार दोपहर में स्कूल की छुटटी के बाद बच्चों को लेकर जा रही प्रिल्युड पब्लिक स्कूल की बस सडक धंसने से फंस गई, बच्चों को बस में से सुरक्षित बाहर निकाला गया, इससे बडा हादसा होने से बच गया।
यह भी पढे
तीन जुलाई 2018 को आगरा में सडक पर दौडती स्कूल बस के अंदर के टूटे हुए फर्श से छात्र नीचे गिर गया, बस के पहिए से कूचलकर 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है, इसे घटना से लोगों में आक्रोश है।
आगरा के खेरागढ निवासी दशरथ का बेटा आदित्य कक्षा छह में पूरनचंद रमेशचंद सरस्वती विद्या मन्दिर में पढ रहा है, मंगलवार सुबह आदित्य स्कूल बस से गया। दोपहर में छुटटी के बाद स्कूल बस से घर लौट रहा था। स्कूल बस के पीछे के हिस्से का फर्श टूटा हुआ था। स्कूल बस में बच्चों की संख्या ज्यादा थी, स्पीड में बस चल रही थी। इसी बीच तेज आवाज हुई, ड्राइवर ने ब्रेक लगाए और नीचे उतर कर देखा तो खून से लथपथ आदित्य का शव पडा हुआ था।
बस के फर्श से गिरते ही पहिए के नीचे आया आदित्य
स्कूल बस के पीछे के पहिए के पास का फर्श टूटा हुआ था, आदित्य वहीं बैठा था। साथी छात्रों का कहना है कि फर्श टूटा होने पर आदित्य ने आगे वाली सीट के नीचे पैर रख लिए थे। रास्ते में दोंची आने पर आदित्य असंतुलित हो गया और टूट फर्श से बस से नीचे गिर गया, गिरते ही वह बस के पीछे वाले पहिए के नीचे आ गया।
मचा कोहराम, लोगों में आक्रोश
इस हादसे से आदित्य के परिवार में कोहराम मचा हुआ हे, इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हादसे की खबर की सूचना पर स्थानीय लोग थाना खेरागढ पहुंच गए, हादसे से लोगो में आक्रोश है। खेरागढ से तमाम बच्चे स्कूल बस से जाते हैं, जर्जर बस से बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इसके चलते एक बच्चे की मौत हो गई, आक्रोशित लोग बस चालक और स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bride refuse to marry after ruckus during Dawat

आगरालीक्स…Agra Live News: आगरा में शादी में खाने को लेकर विवाद के...

error: Content is protected !!