नईदिल्लीलीक्स…चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12.41 पर अभिजित मुहूर्त में खुलेंगे।
मां यमुना के मायके में हुई पुरोहितों की बैठक

यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए मां यमुना के मायके खरशाली गांव में स्थित शीतकालीन यमुना मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक हुई थी।
सीएम ने ट्विट कर दी जानकारी
प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
सेना के बैंड संग यमुना उत्सव डोली निकलेगी
शनिवार 22 अप्रैल को मां यमुना की उत्सव डोली, समारोह पूर्वक सेना के बैंड के साथ खुशीमठ से प्रस्थान करेगी और यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी। अक्षय तृतीया, 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे।
अन्य धाम इन तिथियों पर खुल सकते हैं।
श्री बदरीनाथ धाम जी :- 27 अप्रैल
श्री केदारनाथ धाम जी :- 25 अप्रैल
श्री गंगोत्री धाम जी :- 22 अप्रैल
श्री यमुनोत्री धाम जी :- 22 अप्रैल
चारधाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। दर्शनार्थ हेतु सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।