आगरालीक्स ..अमेरिका में नवंबर में चुनाव हैं, ऐसे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, पीएम मोदी ने ट्रंप और उनकी पत्नी के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वस्थ की कामना की है।
ट्रंप ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी देते हुए बताया कि वह और उनकी पत्नी ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद ही क्वारन्टीन हो गए हैं। ज्ञातव्य है कि व्हाइट हाउस में ट्रंप की निजी सलाहाकार होप हिक्स पहले ही कोरोना पॉजिटिव आए थे। ट्रंप ने बताया कि हिक्स के संक्रमित होने के बाद उन्होंने उन्होंने तथा उनकी पत्नी ने कोरोना टेस्ट कराया तो वह दोनों भी कोरोना संक्रमित पाए गए। ट्रंप और उनकी पत्नी 14 दिन तक क्वान्टीन रहेंगे। एक हफ्ते बाद फिर उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा।