
इंटरनेट फोटो
आगरा के थाना ताजगंत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जफरुदृदीन उर्फ वकील को पिछले दिन पकडकर जेल भेजा था। गुरुवार को जेल से वह दीवारी में पेशी पर आया था। बताया जा रहा है कि दीवानी में वकील से मिलने के लिए एक महिला पहुंची, उसने खुद को वकील की पत्नी बताते हुए खाने का डिब्बा दिया, इस डिब्बे में तमंचा भी था। दोपहर एक बजे मौका मिलते ही वकील पुलिस सुरक्षा के बीच से भागने लगा, उसने सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी पर तमंचा तान दिया, इसके बाद गेट की तरफ भागा, उसे गेट पर पुलिस ने दबोच लिया। इस घटना से खलबली मच गई, दीवानी में पुलिस फोर्स पहुंच गया, महिला की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
एसएन से भागा कैदी, सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों पर मुकदमा
एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर तीन बजे बंदायूं जेल में निरुदृध गोरखपुर निवासी शातिर चंदन सिंह को लेकर पुलिस कर्मी पहुंचे। उसके पेट में दर्द था, उसे एसएन के मेडिसिन विभाग में भर्ती कर दिया गया। रात नौ बजे के करीब चंदन गायब हो गया, कुछ देर बाद पुलिस कर्मियों ने देखा तो बेड पर चंदन सिंह नहीं था, इससे उनके होश उड गए। उन्होंने मेडिसिन वार्ड के अन्य कमरों और टॉयलेट में देखा, वहां भी चंदन सिंह नहीं था। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे एसएन परिसर में तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
कंट्रोल रूम पर फोन के बाद मची खलबली
चंदन सिंह को लेकर आए सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, पुलिसकर्मी रामवीर और सुरेश कई घंटे तक एसएन में उसे तलाशते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर कैदी के एसएन से फरार हो जाने की सूचना दी। एसएन के मेडिसिन वार्ड में पुलिस फोर्स पहुंच गया, यहां काफी देर तक सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह नहीं मिले, पुलिस ने भी छानबीन की, लेकिन कैदी चंदन सिंह का कोई पता न चलने पर रात को इमजरेंसी प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस घटना के बाद से पुलिस कर्मियों के होश उडे हुए हैं।
पहले भी भाग चुके हैं कैदी
एसएन में इलाज कराने के लिए जेल से कैदी भेजे जाते हैं, इन्हें पुलिस कर्मी लेकर आते हैं। कैदी के भर्ती होने पर पुलिस कर्मी भी साथ में रहते हैं। इसके बाद भी एसएन से लगातार कैदी फरार हो रहे हैं। कभी टॉयलेट जाने तो कभी नहाने के बहाने कैदी पुलिस को चमका देकर फरार हो रहे हैं। इस तरह की घटनाओं में पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो चुकी है, इसके बाद भी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।
Leave a comment