आगरालीक्स… प्रयागराज, अयोध्या के बाद आगरा का नाम बदलकर अग्रवन करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। शासन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से आगरा का नाम बदलकर अग्रवन रखने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे हैं।
डॉ. अरविंद दीक्षित कुलपति, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का कहना है कि शासन से आगरा के नाम को अग्रवन करने के संबंध में पत्र मिला है। ऐतिहासिक साक्ष्यों के बारे में पूछा है। इतिहास से जुड़े शोध के लिए प्रो. सुगम आनंद को नामित किया है। वह इस संबंध में साक्ष्यों को एकत्रित कर रिपोर्ट देंगे।
यह है कहना
इतिहासकारों का कहना है कि वर्ष 1958 में पुस्तक अंगिरा से आगरा लिखी, जिसमें उल्लेख किया गया है कि आगरा को प्राचीनकाल में अंगिरा कहते थे, क्योंकि यह ऋषि अंगिरा की तपोभूमि थी। वह शिव उपासक थे। कई साहित्यकारों ने आगरा को अकबर व शाहजहां के शासनकाल में अकबराबाद और शाहजहांबाद नाम दिया।
स्वर्गीय विधायक ने उठाई थी मांग
2018 में स्वर्गीय विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कहा कि आगरा का नाम बदलकर अग्रवन करने की मांग की थी, तर्क दिया था कि वैश्य समुदाय जो महाराजा अग्रसेन के अनुयायी है उनकी आगरा में करीब 10 लाख है।