आगरालीक्स …आगरा में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर बडी कार्रवाई, एसएसपी बबलू कुमार ने तीन टीएसआई, 26 हेड कांस्टेबल व 40 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
आगरा की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पिछले पांच साल से लगे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को हटाया गया है, ऐसे 60 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सूची बनाई गई है। इनकी जगह दूसरे पुलिस कर्मियों को रखा जा रहा है। एसएसपी बबलू कुमार इसमें 69 ट्रैफिक कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। अभी तक इतनी बड़ी संख्या में कभी किसी शाखा से पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर नहीं किया गया है।
16 कर्मियों को सिविल से पुलिस से ट्रैफिक में भेजा
16 पुलिस कर्मियों को सिविल पुलिस से ट्रैफिक में भेजा गया एसएसपी के निर्देश पर फिलहाल 16 पुलिस कर्मियों को सिविल पुलिस से ट्रैफिक में भेजा गया है। अन्य को भेजने के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक पुलिस कर्मियों से प्रार्थना पत्र मांगे गए हैं। चयन के बाद सभी को ट्रैफिक की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी।