आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रसिदृ पालीवाल पार्क होली मिलन मेला निरस्त कर दिया है, इस बार मेला नहीं लगेगा। इस मेले में शहर भर के लोग एकत्रित होते हैं और एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं। साथ ही मेला भी लगता है, बडी संख्या में बच्चे भी जाते हैं।
आगरा में जूता कारोबारी सहित उनके चार परिजन में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, लोगों से भीड वाले इलाकों में जाने से मना किया गया है। किसी भी समारोह और मेले के आयोजन से भी मना कर दिया है। जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण ना फैल सके।
पालीवाल पार्क में नहीं लगेगा मेला
आगरा में हर साल पालीवाल पार्क में होली पर मेला लगता है, इसमें सभी राजनैतिक दल अपनी स्टॉल लगाते हैं। शहर के लोग पहुंचते हैं और होली पर बधाई देते हैं। बच्चों के लिए झूले भी लगते हैं। शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर नवीन जैन ने कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए इस बार पालीवाल पार्क में होली मिलन मेला समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।