Thursday , 15 January 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Protest against water crisis, Highway blocked in Agra
अलीगढ़ लीक्स

Protest against water crisis, Highway blocked in Agra

042
आगरालीक्स…. आगरा के कमला नगर स्थित ए 6 जनता क्वाटर्स में करीब पंद्रह दिनों से पानी नहीं आ रहा है। लोगों ने समस्या की शिकायत जल संस्थान से की, मगर कोई हल नहीं निकला। जल संस्थान के रवैये से आहत कालोनी की महिलाएं और बच्चे मंगलवार की सुबह दस बजे सुल्तानगंज की पुलिया पर एकत्र हुए। पहले सर्विस रोड को जाम किया और नारेबाजी की। अधिकारियों के न पहुंचने पर महिलाओं ने हाईवे के आगे वाले कट पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस ने महिलाओं को शांत करने की कोशिश की, मगर उन्होंने किसी की नहीं सुनी। इस दौरान महिलाओं व बच्चों की उन लोगों के साथी तीखी झड़प हुई जो जिन्होंने जाम तोड़कर आगे जाने की कोशिश की। करीब आधा घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया और मौके पर जल संस्थान के अधिकारियों को बुलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बाद में जल संस्थान की जीएम मंजूरानी गुप्ता, अधिशासी अभियंता वीबी सिंह, पार्षद सविता अग्रवाल आदि कॉलोनी पहुंचे और लोगों को तत्काल समस्या हल कराने का आश्वासन दिया।
पानी को लेकर लगाए जाम में किन्नरों की गाड़ी भी फंस गई। गाड़ी से उतरकर किन्नरों ने महिलाओं से हटने को कहा। इसको लेकर महिलाओं और किन्नरों के बीच जमकर तू-तड़ाक हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Agra News Video: Attack on Fleet of SP MP Ramji Lal Suman by Karni Sena workers, Throw Tyre, Cars Collide, Full detail

अलीगढ़लीक्स… राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News : FIR lodge against Gym owner for molesting woman#Aligrahnews

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News : जिम संचालक ने युवती से दोस्ती की, होटल बुलाकर...

error: Content is protected !!