आगरालीक्स… आगरा में बनने वाले एयरपोर्ट का नामकरण हो गया है, यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा। मंगलवार को कैबिनट की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा के एयरपोर्ट का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय और गोरखपुर के सिविल टर्मिनल का नाम महायोगी गोरखनाथ जी रखा जाएगा।
55 एकड में विकसित होना है सिविल टर्मिनल
खेरिया हवाई अडडे से सटे धनौली में 55 एकड जमीन में सिविल टर्मिनल विकसित किया जाना है। इसके लिए 30 एकड जमीन ली जा चुकी है, अभी 25 एकड जमीन किसानों से लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी को देनी है। शासन ने 25 मई 2016 को सिविल टर्मिनल के लिए एक अरब 53 करोड 67 लाख रुपये मंजूर किए थे।
रनवे की बढाई जाएगी लंबाई
110 करोड़ रुपये से रनवे की लंबाई बढ़ाकर इसे बड़े विमानों की लैंडिंग के लायक बनाया जाएगा। रनवे विस्तार के लिए प्रदेश सरकार धनराशि खर्च करेगी और विस्तार भी प्रदेश सरकार ही कराएगी।
छह महीने से बंद है काम
सिविल टर्मिनल के लिए पहली किश्त में मिले बजट से जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन दूसरी किश्त जारी नहीं हुई, इसके चलते अक्टूबर से सिविल टर्मिनल का काम बंद पडा हुआ है।
Leave a comment