आगरालीक्स …आगरा के समर मिड नाइट बाजार में सतरंगी रोशनी में हाई पिच म्युजिक के बीच डांस की प्रस्तुति से कदम थम गए, शॉपिंग को छोड मंच की तरह भीड उमडने लगी। मंगलवार को समर मिड नाइट बाजार, कोठी मीना बाजार में कोहली डांस एकेडमी द्वारा ग्रुप डांस काम्पटीशन आयोजित किया। शाम होते ही मिड नाइट बाजार में फैमिली संग शॉपिंग के साथ मस्ती करने के लिए भीड उमड पडी।
कोठी मीना बाजार में चार से रात 11 बजे तक चलने वाले मिड नाइट बाजार में सांस्क्रतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रुप डांस काम्पटीशन में शहर के डांस ग्रुप ने हिस्सा लिया, प्रस्तुति पर तालियों की गडगडाहट गूंजती रही। शाम होते ही भीड उमडने लगी, शॉपिंग करते हुए थक गए तो फूड जोन में पेय पदार्थों का जमकर लुत्फ उठाया। मस्ती के मूड में आते ही बच्चों संग परिजनों ने ऊंट की सवारी की। वोट का आनंद लिया और झूले में जमकर मस्ती हुई।
मेला संयोजक पीपी सिंह व रावी इवेन्ट के मनीष अग्रवाल ने बताया कि लाइफ स्टाइल में लेटेस्ट ट्रेंड से लेकर वीआईपी सूटकेस, राजस्थान की चप्पलें और स्टेशनरी से लेकर बुक खरीद सकते हैं। घर पर शुगर की जांच के लिए कंपनी द्वारा फ्री ग्लूकोमीटर वितरित किया गया। मेला हर रोज शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। नटरांजलि थिएटर आर्ट की निदेशक अलका सिंह ने बताया कि बुधवार को सामाजिक कुरीतियों पर आधारित लघु नाटिका और भगत का मंचन किया जाएगा।
Leave a comment