इंदौरलीक्स… कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा से सीहोर में 22 घंटे तक जाम। अधिवक्ता ने एक करोड़ रुपये हर्जाने का कानूनी नोटिस दिया।
अधिवक्ता ने भेजा है नोटिस

नोटिस अधिवक्ता शुभम शर्मा और अन्य ने एडवोकेट आनंद श्रीकृष्ण सोसरिया के जरिये दिया है। नोटिस में कहा है कि 16 फरवरी को शर्मा राज्य आयोग के समक्ष पैरवी के लिए सुबह करीब 8.30 बजे कार से भोपाल निकले थे।
22 घंटे तक धूप में परेशान होने का आऱोप
आष्टा से 10 किमी आगे वे जाम में फंस गए उन्हें 22 घंटे तक बगैर कुछ खाए धूप में परेशान होना पड़ा। नोटिस में हर्जाने के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की गई है।
इन्हें भी बनाया पक्षकार
नोटिस में पं. मिश्रा के साथ-साथ कलेक्टर सीहोर, पुलिस अधीक्षक सीहोर, यातायात पुलिस अधीक्षक सीहोर को पक्षकार बनाया गया है।