आगरालीक्स...होली से पहले महंगाई का तगड़ा झटका। रसोई और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा। जानिये आगरा में गैस सिलेंडर कितना महंगा

महीने की शुरुआत महंगाई के साथ
महीने की पहली ताऱीख को सबसे पहला झटका महंगाई का लगा है।
रसोई गैस पर बढ़ाए हैं 50 रुपये
होली से पहले रसोई गैस के 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। इसकी वजह से गैस सिलेंडर आगरा में 1070 रुपये का था वह अब 11 सौ रुपये पार कर 1120 रुपये का हो गया है।
कॉमर्शियल सिलेंडर पर 350.50 रुपये बढ़े
रसोई गैस के साथ ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में 350 रुपये पचास पैसे की बड़ी वृद्धि की गई है।