आगरालीक्स… आगरा के केदार नगर में रात को रोड बनाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध, टूटी सडक की परत हटाए बिना सडक बनाने से रोका।
आगरा के केदारनगर में सडक टूटी हुई है, नगर निगम द्वारा सडक बनवाई जा रही है। रात को टीम केदार नगर में सडक बनाने पहुंची, स्थानीय लोगों ने टीम को घेर लिया और सडक बनाने से रोक दिया।
परत हटाए बिना बनाई जा रही सडक
स्थानीय लोगों ने पुरानी सडक की परत हटाए बिना नई सडक बनाने का विरोध किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सडक की परत हटाए बिना नई सडक बनाई जा रही है। इससे सडक का स्तर ऊंचा हो रहा है, इससे कॉलोनी के मकानों में बारिश का पानी भर जाता है, इससे लोग परेशान हैं।