आगरालीक्स.. आगरा में धुंध और सर्द हवा के बीच 71 देशों के मुख्य न्यायाधीश, मंत्री, काननूविद सहित 200 प्रतिनिधियों ने ताजमहल का दीदार किया। वे बुधवार सुबह ताजमहल में पहुंच गए, ताजमहल के संगमरमरी हुस्न और पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली। साथ ही फोटो कराए। ये सभी भारत में होने जा रहे 20वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आए हुए हैं।