नई दिल्लीलीक्स…पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा. बोले—बार—बार दिल्ली बुलाकर हो रहा मेरा अपमान. कांग्रेस हाईकमान को मुझ पर भरोसा नहीं…
राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
देश की राजनीति में आज नया घटनाक्रम हुआ. पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इधर कैप्टन के इस्तीफे के बाद से पंजाब की राजनीति में नया भूचाल आ गया है. कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस हाईकमान का उनके ऊपर भरोसा न करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बार—बार दिल्ली में विधायकों की बैठक बुलाई जा रही है. इससे मेरा अपमान हुआ है. दरअसल कांग्रेस हाईकमान को उनपर भरोसा नहीं है. ऐसे में इस्तीफा देना ही मेरे लिए सही है. उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बारे में मैंने सुबह ही फैसला कर लिया था. मैंने सोनिया गांधी से बात भी की. मैं दिल्ली कम जाता हूं और दूसरे बहुत जाते हैं, इसलिए वो वहां जाकर क्या कहते हैं, मुझे नहीं पता.
सिद्धू पर जमकर बरसे कैप्टन
इधर इस्तीफा देने के बाद से ही कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्ध के खिलाफ निशाना साधना ाुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू को सीएम बनाया जाता है तो वह इसका विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति् एक मंत्रालय नहीं चला सका वह पूरा राज्य कैसे चलाएगा. इसके अलावा उन्होंने सिद्धू के पाकिस्तान सेना प्रमुख व प्रधानमंत्री से दोस्ती के रिश्ता को भी उजागर किया. उन्होंने कहा कि जनरल बाजवा और इमरान खान उनके दोस्त हैं.
जारी रहेगी राजनीति
कैप्टन ने कहा कि उन्होंने पंजाब के विकास के लिए मजबूती से काम किया है. मैंने अभी इस्तीफा दिया है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं राजनीति भी नहीं करूंगा. मेरे लिए सारे रास्ते खुले हुए हैं. मैं पीछे हटने वाला नहीं. बता दें कि कैप्टन के भाजपा में जाने की अटकलें बहुत तेज हो गई हैं.