आगरालीक्स.. आगरा में रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से 2. 44 करोड रुपये ले लिए, अब लोग परेशान हैं।
आगरा की विक्रम अकादमी के संचालक अभय शर्मा ने बताया कि 2017 में उनकी दिल्ली के एक युवक से मुलाकात हुई। उसने बताया कि वह रेलवे में नौकरी लगवाता है, अभय ने अपनी रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए कहा, युवक ने अपने दो अन्य साथियों से मिलवाया बताया कि वे रेलवे में अधिकारी हैं। इसके बाद अभय से टीटी की नौकरी देने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए।
32 परिचितों से भी दिलवाए रुपये
गिरोह ने अभय को बताया कि टीटी के 70 पद हैं, इस पर अभय ने अपने परिचितों से भी रुपये दिलवा दिए, 32 लोगों ने 2. 44 करोड रुपये दे दिए, नौकरी ना लगने पर ठगी का अहसास हुआ।