आगरालीक्स..आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कोठी मीना बाजार में जनसभा करेंगे, भाजपा से ज्यादा भीड जुटाने के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा गया है।
लोकसभा चुनाव का आउंट डाउन शुरू हो चुका है, पीएम नरेंद्र मोदी ने नौ जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार में यूपी की पहली जनसभा की थी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में 20 रैली करने जा रहे हैं, इसमें से एक बडी रैली आगरा में होनी है। यह रैली जनवरी के अंतिम सप्ताह और फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भी कोठी मीना बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे, रैली में भाजपा से ज्यादा भीड जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।
नौ जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली
आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी की भीड का आंकलन भाजपाईयों के साथ सपा बसपा और कांग्रेसी भी लगा रहे हैं, देखिए क्या हैं दावे और हकीकत क्या है।
नौ जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में पहली जनसभा आगरा में की, इसमें 23 विधानसभा के कार्यकर्ता बुलाए गए थे, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने दावा किया है कि कोठी मीना बाजार में जनसभा स्थल पर 30 ब्लॉक बनाए गए थे, एक ब्लॉक में 1800 कुर्सियां थीं, इस तरह कोठी मीना बाजार में 50 हजार समर्थकों के बैठने की जगह थी। बडी संख्या में समर्थक बाहर भी खडे थे, इस तरह भाजपा का दावा है कि एक लाख से ज्यादा भीड कोठी मीना बाजार में पहुंची थी।
23 विधानसभा से बुलाई भीड
पीएम मोदी की सभा के लिए 23 विधानसभा से भीड बुलाई गई थी, हर रैली की तरह से भाजपा की रैली में भी तमाम लोगों ने कहा कि उन्हें रुपये और कंबल देने की बात कहकर बुलाया गया था, यह सभी रैली में होता है, लेकिन 23 विधानसभा से भीड जुटाने के बाद भी सुबह 12 बजे तक कोठी मीना बाजार की कुर्सियां खाली थी, इसके बाद भीड के आने का सिलसिला शुरू हो गया, पीएम नरेंद्र मोदी कोठी मीना बाजार में पहुंचे तब तक पूरा पंडाल भर चुका था।
विपक्षियों के लिए यह चुनावी चाल
सपा बसपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि भीड दिखाने के लिए कोठी मीना बाजार के कुछ ही हिस्से में पंडाल बनाया गया, कुर्सियां भी 18 से 20 हजार डाली गईं, जिससे कुछ लोग बाहर खडे हो जाएं और भीड दिखाई जा सके।