आगरालीक्स…आगरा के साल्ट कैफे पर छापा, ड्राई डे पर शराब देने पर मैनेजर को हिरासत में लिया गया है, शराब जब्त कर ली है। आबकारी विभाग के छापे से खलबली मची हुई है।
आगरा की उत्तर विधानसभा के लिए 19 मई को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव आचार संहिता के तहत उत्त्तर विधानसभा क्षेत्र के कमला नगर, दयालबाग, सिकन्दरा, जगदीशपुरा, जीवनी मंडी, बल्केश्वर, दीवानी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में 17 मई से 19 मई शाम 6 बजे तक शराब के ठेके बन्द करने के आदेश दिए गए हैं। शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दा साल्ट कैफे में छापा मारा, यहां से शराब की बोतलें जब्त की गईं हैं। टीम ने साल्ट कैफे के मैनेजर को हिरासत मैं ले लिया है। ड्राई डे पर ग्राहकों को शराब परोशने आरोप में कार्रवाई की जा रही है।
मोचा कैफे पर रेड, मैनेजर पर मुकदमा
11 मई 2019 को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित मोचा कैफे एंड बार में शनिवार रात को आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। नीरेश पलिया जिला आबकारी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मोचा कैफे एंड बार, फतेहाबाद रोड अवैध रूप से कई ब्रांड की शराब ग्राहकों को परोसी जा रही थी, इसके लिए लाइसेंस नहीं लिया गया था। टीम के पहुंचते ही खलबली मच गई, कैफे में मौजूद लोगों को बाहर निकलने के बाद कार्रवाई की गई।
कई ब्रांड की शराब की जब्त

आबकारी विभाग की टीम ने मौके से हंड्रेड पाइपर, रेड लेबल, वैलेंटाइन, जैकब क्रीक बाइन, बकार्डी सहित कई ब्रांड की बीयर बिस्की और बाइन जब्त की हैं।
मैनेजर अरेस्ट, मुकदमा दर्ज
टीम ने शराब की बोतलों को जब्त कर लिया। मोचा कैपफे के स्वामी वंश कपूर और मैनेजर तजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, मैनेजर को पुलिस को सौंप दिया, पुलिस पूछताछ कर रही है।