आगरालीक्स… आगरा में धीमी गति से आगरा उत्तर विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है, पोलिंग बूथ पर इक्का दुक्का मतदाता दिखाई दे रहे हैं। चार लाख मतदाता 438 बूथ पर 12 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे।
आगरा में 10 अप्रैल को उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद खाली सीट पर रविवार सुबह से मतदान शुरू हो गया। सुबह छह बजे मॉक पॉल कराया गया, इसमें कुछ ईवीएम खराब निकलीं, इन्हें बदल दिया गया है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, शाम छह बजे तक आगरा उत्तर विधानसभा के मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सीट पर 4 लाख मतदाता हैं।
कंट्रोल रूम नंबर, 0562-2260132
टोल फ्री नंबर: 1950
ये हैं प्रत्याशी
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
रणवीर शर्मा, कांग्रेस
सूरज शर्मा, सपा (गठबंधन)
दिलीप कुमार बघेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
राशिद अली, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित, आदर्श समाज पार्टी
लक्ष्मी मित्तल, समान अधिकार पार्टी
मंजू शर्मा, निर्दलीय
राम ब्रज यादव, निर्दलीय
इदरीश, निर्दलीय
धर्मेद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाह, निर्दलीय