आगरालीक्स ..आगरा में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश हो सकती है, मौसम विभाग का अनुमान है कि चार मार्च तक मौसम बदला रहेगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी।
आगरा में दिन में धूप निकलने से तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है और गर्मी का अहसास होने लगा है। इसी बीच शुक्रवार सुबह से ही बादल छा गए हैं, ठंडी हवा चल रही है। धूप नहीं निकली है, तेज हवा चलने से सर्दी का अहसास होने लगा है।
हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और ठंडी हवा चलेगी।
चार मार्च तक बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि इसी तरह का मौसम सात दिन तक रहेगा, चार मार्च तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, इसके बाद मौसम बदल जाएगा।
आईएमडी का अनुमान
28-Feb 15.0 28.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
29-Feb 16.0 29.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
01-Mar 15.0 29.0 Partly cloudy sky
02-Mar 14.0 29.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
03-Mar 14.0 28.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
04-Mar 14.0 28.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm