आगरालीक्स ….आगरा में मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है जबकि धूप निकल आई है और तापमान भी छह डिग्री अधिक है, मौसम अच्छा है।
आगरा में मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को बारिश की आशंका व्यक्त की थी, 48 घंटे बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। आगरा में सोमवार को सुबह से ही अच्छी धूप निकल आई है और मौसम अच्छा हो गया है, सर्दी में गुनगुनी धूप अच्छी लग रही है। लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। आगरा का सोमवार का मिनिमम टेम्प्रेचर 12.8 डिग्री रहा।

मौसम बदलने की अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम बदलेगा, दोपहर में बादल छाने के बाद बारिश भी हो सकती है इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
आईएमडी का अनुमान
27-Dec 11.0 21.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
28-Dec 9.0 19.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
29-Dec 8.0 17.0 Partly cloudy sky
30-Dec 8.0 17.0 Mainly Clear sky
31-Dec 8.0 17.0 NA
01-Jan 8.0 17.0 Fog or Mist
02-Jan 8.0 17.0 Fog or Mist