आगरालीक्स..(Agra News 18th July) आगरा में मानसून की बारिश में आसमान में इंद्रधनुष बन गया, एक पाठक ने नगर निगम के पास आसमान में बने इंद्रधनुष का फोटो साझा किया है, जाने कैसे बनता है रेनबो।
आगरा में रविवार शाम को घने काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आसमान में इंद्रधनुष दिखाई देने लगा। आगरालीक्स को हरेंद्र सिंह ने नगर निगम, सूरसदन चौराहे के पास आसमान में दिखाई दे रहे इंद्रधनुष का फोटो भेजा है। फोटो में इंद्रधनुष की रिंग दिखाई दे रही है।
इस तरह बनता है इंद्रधनुष
सूर्य के प्रकाश में सात रंग होते हैं, ये रंग बैंगनी, आसमानी नीला, नीला, हरा, पीला, नारंबी और लाल होते हैं। बारिश होती है, उस समय बादलों में सूक्ष्म बूंदों पर सूरज की किरण पडती हैं, इन किरणों के पडने पर आसमान में सात रंग का इंद्रधनुष बन जाता है, यही इंद्रधनुष है। इंद्रधनुष से आसमान में चमक दिखाई देती है, यह कुछ देर के लिए ही रहता है।
बारिश से गर्मी से मिली राहत, तापमान में गिरावट
बारिश होने से गर्मी से राहत मिल गई, हवा में ठंडक होने से मौसम खुशनुमा हो गया, बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान
36.4 डिग्री रहा।
22 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 से 22 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है, इस दौरान तेज बारिश की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।