आगरालीक्स…आगरा में फ्राइडे बना रैनी डे. रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा. बारिश से लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान. जानिए आने वाले दिनों का वैदर अपडेट
कई दिनों से उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए आज का दिन चेहरे पर मुस्कान लाने वाला रहा. उसमभरी गर्मी से व्याकुल लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मौसम विभाग दो दिनसे आगरा में बारिश का पूर्वानुमान तो लगा रहा था लेकिन दो दिन से बादल तो छाते लेकिन बारिश नहीं हो रही थी. खैर शुक्रवार को बारिश भी हुई और ऐसी बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली. सुबह नौ बजे झमाझम बारिश हुई लेकिन कुछ ही देर तक…लेकिन बारिश रुकी नहीं रिमझिम बारिश का दौर रुक—रुक कर दिनभर चलता रहा. शाम को भी रिमझिम बारिश होने लगी. इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया.

तापमान में आई कमी
ये बारिश का ही असर है कि आगरा में अभी तक जो तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा था वो आज एक ही दिन में सामान्य से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वैसे आज रात को तापमान में कमी आने की पूरी संभावना है.
आने वाला पूरा सप्ताह रैनी वीक
आगरा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान कभी फेल हो जाता है तो कभी ठीक. खैर मौसम विभाग का पूर्वानुूमान है कि आने वाला सप्ताह आगरा में रैनी वीक होगा. आज से शुरू हुई बारिश अगले शुक्रवार तक जारी रहेगी.