बेंगलुरूलीक्स… शादीशुदा सॉफ्टवेयर इंजीनियर को आठ साल छोटे इंजीनियर प्रेमी ने होटल में बुलाया और चाकू से 17 बार वार कर हत्या कर दी। ( 33 year old two child mother Software engineer killed by 25 year old Tech engineer in Hotel)
बेंगलूरु की 33 साल की दो बच्चों की मां सॉफ्टवेयर इंजीनियर हरिनी की टेक इंजीनियर 25 साल के यशस से बात होती थी, एक दूसरे को जानते थे। इन दोनों के बीच की नजदीकी के बारे में हरिनी के पति को पता चल गया था इससे हरिनी के घर में झगड़ा होने लगा था, हरिनी इस रिलेशनशिप को खत्म करना चाहती थी।
होटल में मिलने के लिए बुलाया
रिलेशनशिप को खत्म करने के लिए यशस ने हरिनी को छह जून को होटल में बुलाया, डीसीपी साउथ लोकेश के अनुसार, दोनों बेंगलूरू के पूर्णप्रजा ले आउट एरिया के एक ओयो होटल में मिले, दोनों के बीच रिश्ता खत्म करने से पहले की यह अंतिम मुलाकात थी।
17 बार चाकुओं से वार कर हत्या
होटल में हरिनी और यशस के बीच रिलेशनशिप को खत्म करने को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद गुस्से से बौखलाए यशस ने हरिनी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हरिनी के शरीर पर चाकुओं से 17 बार बार किए गए, पुलिस ने यशस को अरेस्ट कर लिया है।