
माहौर बस्ती, मीरा हुसैनी निवासी अरुण माहौर की मीरा हुसैना चौराहे पर गणेश नाथ नाम से फर्नीचर की दुकान है। गुरुवार सुबह 10 45 बजे वे दुकान खोलने के बाद नाला महावीर स्थित मंदिर जा रहे थे। अरुण माहौर के भाई विनोद कुमार का आरोप है कि राजा, शाहरुख, दिलशान, इम्तियाज और आबिद निवासी नाला मंटोला ने गाली गलौज करते हुए कहा कि तू बडा नेता बतना है। अरुण ने विरोध किया तो राजा और शाहरुख ने कनपटी पर गोली मार दी, इससे बाजार में भगदड मच गई। आरोपी तमंचा तहराते हुए फारार हो गए। कलक्ट्रेट, हींग की मंडी, सदर भट्टी, मीरा हुसैनी चौराहा बाजार बंद हो गया।
पुलिस के साथ मारपीट, एमजी रोड पर लगाया जाम
हत्या की सूचना मिलते ही महौर समाज के लोग सड़क पर आ गए। मीरा हुसैनी चौराहे पर धरना दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विहिप कार्यकर्ता एसएन इमरजेंसी आ गए। पोस्टमार्टम गृह पर एक युवक को लोगों को दबोच लिया और पीटने लगे, पुलिस ने युवक को बचाने के लिए लाठी चार्ज किया, इससे विहिप कार्यकर्ता का सिर फट गया, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर के साथ मारपीट कर दी और वर्दी फाड दी। एमजी रोड पर जाम लगा दिया, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड को खदेडा।
पोस्टमार्टम हाउस पर नारेबाजी, पहुंचे केंद्रीय मंत्री
पोस्टमार्टम हाउस पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताआ और भाजपा नेता पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। आरोपियों को न पकडने पर उग्र आंदोलन की चेतावनदी दी। नालबंद पर जाम लगा दिया।
Leave a comment