नईदिल्लीलीक्स...अहमदाबाद के अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भी राम लला छाए। देश-विदेश के सैकड़ों प्रतिभागी ले रहे हैं भाग। देखें तस्वीरें
साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजन मकर संक्रांति तक


अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत सात जनवरी से हो गई है, जो मकर संक्रांति 14 जनवरी तक चलेगा। साबरमती रिवरफ्रंट के सहारे आयोजित हो रहे इस पतंग महोत्सव में 55 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। साथ ही देश के कई राज्यों के लोग भी पतंग महोत्सव में भाग लेने के लिए आए हैं।

श्रीराम की थीम की पतंगों की बयार
पतंग महोत्सव में पतंगे लोगों को लुभा तो रही हैं लेकिन अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए इस बार श्रीराम की थीम वाली पतंगों की बयार देखते हुए बन रही है, जिसमें श्रीराम मंदिर के ऊपर धनुष लिए खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा राम मंदिर के फोटो भी पतंगों पर चाए हुए हैं।