आगरालीक्स…Agra News : आगरा में राणा सांगा को गद्दार कहने पर सपा सांसद के रामजीलाल सुमन के घर पर हमले के आरोप करणी सेना के ओकेंद्र राणा को अरेस्ट करने के लिए 4 एसओजी सहित 10 टीमें, ओकेंद्र राणा का 12 अप्रैल को आगरा आने का ऐलान। ( Ranga Sanga Issue : 4 SOG & 10 other team to arrest Karani Sena Okendra Rana#Agra )
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को गद्दार कहने पर इस जन्म में माफी मांगने से साफ इन्कार कर दिया है, उन्हों ने शिवपाल यादव के आगरा में उनके आवास पर आने के बाद यह बयान दिया। वहीं, शुक्रवार को आगरा के हरीपर्वत स्थित एचआईजी फ्लैट पर बुलडोजर लेकर पहुंचे हरियाणा सहित कई राज्यों के करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद सुमन के आवास पर हमला बोल दिया था। इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से ओकेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सांसद सुमन के बेटे रणजीत सुमन ने अनियंत्रित भीड़ पर मुकदमा दर्ज कराया है।
4 एसओजी सहित 10 टीमें गठित
सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला करने के मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से ओकेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सांसद सुमन के बेटे रणजीत सुमन ने अनियंत्रित भीड़ पर मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार रात को करणी सेना के समर्थकों को थाने से रिहा कर दिया गया था। आगरा पुलिस ने ओकेंद्र राणा को अरेस्ट करने के लिए चार एसओजी सहित 10 टीमें लगाईं हैं। सांसद सुमन के घर पर 150 पुलिस और पीएसी कर्मी तैनात किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर ऐलान 12 अप्रैल को आगरा में मनाएंगे महाराणा राणा सांगा की जयंती
ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि 12 अप्रैल को महाराणा राणा सांगा की जयंती आगरा में मनाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने समर्थकों से जुटने के लिए भी कहा है।