मथुरालीक्स…लड्डू होली के साथ 24 फरवरी से रंगोत्सव हो रहा शुरू. 25 को खेली जाएगी विश्व प्रसिद्ध लठामाार होली..
ब्रज में रंगोत्सव की शुरुआत 24 फरवरी से होने जा रही है. पहले दिन बरसाना में प्रसिद्ध लड्डू होली खेली जाएगी तो वहीं 25 फरवरी को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा. होली को लेकर पूरे ब्रज में उत्साह और उमंग का माहौल है. ब्रज की रंगीली होली महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. बरसाना धाम में जहां टेसू के फूलों से गीला रंग तैयार किया जा रहा है तो वहीं वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में कश्मीरी केसर, कन्नौजी इत्र और हाथरसी गुलाल से होली खेलने की तैयारी की जा रही है.