आगरालीक्स.. …आगरा में पोर्न दिखाकर छेडखानी और रेप का आरोपी जालमा संस्थान, आगरा के डिप्टी डायरेक्टर को सस्पेंड कर दिया है, इस मामले में एक दो दिन में चार्जशीट लग जाएगी और सख्त सजा मिलेगी।
एक मई को जालमा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ वीडी शर्मा को पांच और छह साल की बच्चियों से रेप और अश्लील हरकत में अरेस्ट किया गया था। संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ यूडी गुप्ता का कहना है कि डॉ वीडी शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटा लिए हैं, दो से तीन दिन में चार्जशीट लगा दी जाएगी।
एक मई को पकडा गया डिप्टी डायरेक्टर
1 मई 2018 को पुलिस ने आगरा में जालमा संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर को अरेस्ट किया था,
आगरा के जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा परिसर स्थित डबल स्टोरी आवास में रहता है, उस ब्लॉक में चार मकान हैं। डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा का सितंबर में रिटायरमेंट है, बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है, बेटा अमेरिका में रहता है। संस्थान में रहनी वाली पांच और छह साल की बच्ची को वह घर पर बुला लेता था, उन्हें छत पर ले जाता था और लैपटॉप पर पोर्न दिखाता था। इसके बाद खुद नग्न होकर डॉक्टर डॉक्टर खेलने की बात कहता था, बच्चियों के साथ बेड टच और अश्लील हकरत करता था।
मां के पूछने पर खुला राज
सोमवार को बच्चियों की मां और डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी बाहर गई हुई थी, दोनों बच्चियों को डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा अपने साथ छत पर ले गया, पोर्न दिखाने के बाद अश्लील हरकत करने लगा। वे घर लौटी तो बच्ची नहीं थी, आवाज दी तो वह छत से उतर कर आई। मां ने पूछा छत पर क्या कर रही थी तो बच्चियों ने बताया कि बाबा ले गए थे, लैपटॉप पर गलत चीज दिखाई और अश्लील हरकत करने लगे, इसे देख वह दंग रह गईं, उन्होंने पति को बताया और पुलिस को सूचना दी।
मुकदमा कराया दर्ज, पुलिस ने किया अरेस्ट
कैंपस में रह रहे बच्ची के परिजन थाना ताजगंज पहुंचे, पुलिस को साइंटिस्ट की काली करतूत बताई, इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा को अरेस्ट कर लिया।
लंबे समय से कर रहा था अश्लील हरकत

पुलिस मामले की छानबीन में लगी है, आरोपी जालमा संस्थान का साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा लंबे समय से ऐसी हरकत कर रहा था, उसने कई और के साथ भी अश्लील हकरत की है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
जालमा संस्थान हुआ शर्मसार
जालमा संस्थान की देश दुनिया में पहचान है, इस घटना से संस्थान शर्मसार हो गया है। संस्थान के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी भी विष्णुदत्त शर्मा की करतूत से शर्मसार हो रहे हैं। उनमें आक्रोश है, वे चाहते हैं कि साइंटिस्ट को सख्त से सख्त सजा मिले।