आगरालीक्स… आगरा में रवि टेस्ट टयूब बेबी और इंदिरा आईवीएफ सेंटर ने एक साल पूरा कर लिया, इस दौरान 62 की उम्र में जुडवा बच्चों सहित निसंतान दंपति के घर में किलाकारियां गूंजी। डॉ रजनी पचौरी ने बताया कि अत्याधुनिक लैब के साथ ही निसंतान दंपति के इलाज और टेस्ट टयूब बेबी के अच्छे सेंटर में रवि इंदिरा टेस्ट टयूब बेबी सेंटर है, सक्सेज रेट में सेंटर की बडी उपलब्धि हैं, जिन महिलाओं को शादी के 20 से 30 साल तक बच्चे नहीं हुआ, उनका सेंटर में सफल टेस्ट टयूब बेबी हुए हैं। इस दौरान डॉ रवि पचौरी, डॉ पल्लवी, डॉ प्रीति, सेंटर संचालक गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।