आगरालीक्स… एफएसडीए की टीम ने सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री पकडी है, एक हजार लीटर दूध के साथ दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनके पास से बडी मात्रा में सिंथेटिक दूध बनाने का सामान मिला है।
मंगलवार सुबह सहायक आयुक्त खाद विभाग आगरा के विनीत कुमार ने टीम के साथ
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में वंशीधर डिग्री कालेज के पास चल रहा सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां से एक हजार लीटर सिंथेटिक दूध, रिफाइंड सोयाबीन आॅयल, हाइड्रोजन पर आॅक्साइड, दो केमिकल और गैस चूल्हा जब्त किया गया है। यहां से यादवेंद्र सिंह व कैलाश को लिया हिरासत में लिया गया है।
3 अगस्त को की कार्रवाई
आगरा में एक नमकीन फैक्र्टी और बडे रेस्टोरंट पर एफएसडीए ने छापा मारा, यहां से बदबूदार बिरयानी मिली है, टीम ने मटर और नमकीन में इस्तेमाल होने वाले टेस्ट मैकर के सैंपल लिए हैं।
गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने नुनिहाई में नमकीन बनाने की फैक्र्टी में छापा मारा, टीम ने मटर, अजमाइन और टैस्ट मैकर के सैंपल लिए हैं। दूसरी कार्रवाई फतेहाबाद रोड स्थित बडे रेस्टोरेंट में की गई। यहां से एक्सपायर बिरयानी मिली है, इसमें बदबू आने पर टीम को शक हुआ, इसके भी सैंपल लिए गए हैं।
एक अगस्त को होटल में मारा छापा
आगरा के एक बडे होटल में सडे नीबू मिले, वैज और नॉन वैज एक ही फ्रीज में रखे हुए थे। एफएसडीए की टीम ने सैंपल लिए हैं।
मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने फतेहाबाद स्थित होटल में छापा मारा, यहां सडे नीबू मिले, मसाले एक्सपार डेट के थे,वैज और नॉन वैज एक ही फ्रीज में रखे हुए थे। टीम द्वारा सैंपल लिए गए हैं और नोटिस दिया जाएगा।
फेसबुक पर कर सकते हैं मिलावट की शिकायत
आप मिठाई, फास्ट फूड से लेकर महंगे खाद्य पदार्थ खरीदते हैं, इसमें मिलावट की आशंका है तो एफएसडीए के फेसबुक पेज पर भी शिकायत कर सकते हैं। एफएसडीए ने आगरा मंडल के लिए फेसबुक पेज बनाया है, इस पर कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है।
लिए जाएंगे सैंपल, टीम देगी जानकारी
फेसबुक पेज पर मिलावट की शिकायत के बाद एफएसडीए की टीम संबंधित प्रतिष्ठान से सैंपल लेगी, इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी, इसके लिए वे शिकायत करते समय अपना मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत यादव ने लोगों से अपील की है कि वे एफएसडीए के फेसबुक आगरा मंडल पेज पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
खाद्य पदार्थों की शिकायत के लिए करें क्लिक
https://www.facebook.com/fsdaagramandal.agra