आगरालीक्स… आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की कट आफ जारी, देखें ( RBS Degree College, Agra Bed Cut off declare)
आरबीएस कॉलेज में आवेदन करने वाले छात्रों के लिए कटऑफ जारी की जा रही है। बीकॉम के बाद बीए की कटऑफ भी जारी कर दी गयी है।द प्रवेश समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी के अनुसार कला संकाय के बीए(प्रथम सेमेस्टर) की प्रवेश कटऑफ जारी की गयी है। काउंसलिंग के लिए सामन्य, ईडब्ल्यूएस और पीएच वर्ग के छात्रों को 19 जुलाई को उपस्थित होना होगा। वहीं 20 जुलाई को ओबीसी वर्ग की काउंसलिंग होगी। एससी एवं एसटी वर्ग के छात्रों को 22 जुलाई को बुलाया गया है। काउंसलिंग के लिए छात्रों को सुबह 10.00 बजे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी एक छायाप्रति के साथ अन्य प्रमाण पत्र लेकर छात्र कल्याण भवन, आरबीएस कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
वर्ग मेरिट
सामान्य वर्ग 66.6
ईडब्ल्यूएस 47.5
अन्य पिछड़ा वर्ग 61.8
अनुसूचित जाति 61.0
अनुसूचित जनजाति 65.8
दिव्यांग 73.6