आगरालीक्स… आगरा की एक छात्रा और तीन छात्रों ने निर्भया एप तैयार किया है, महिलाओं के साथ अभद्रता और छेडखानी होने पर मोबाइल फोन को हिलाते ही मैसेज पहुंच जाएगा। जिससे लोग आपकी मदद के लिए आ सकेंगे।
आगरा के आरबीएस एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, बिचपुरी के कंप्यूटर साइंस की छात्रा दीपाली बंसल,सुमित गुप्ता, विपुल उपाध्याय, विवेक सिंह सिसौदिया ने एंड्रायड मोबाइल एप निर्भया एप तैयार किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में आपको अपने मोबाइल नंबर के साथ तीन अपने परिजनों के मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड करने होंगे।
इस तरह काम करेगा एप
किसी महिला के साथ छेडखानी होती है तो उसे अपने मोबाइल को घुमाना होगा, निर्भया एप एक्टिव हो जाएगा। बेस ट्रांस रिसीवर स्टेशन के माध्यम से जीपीएस की मदद से आपकी लॉकेशन पता चल जाएगी। इस लॉकेशन के साथ एप में रजिस्टर्ड किए गए तीन मोबाइल नंबर पर एक मैसेज पहुंचेगा। इसमें लॉकेशन भी लिखी होगी, इससे मैसेज प्राप्त करने वाले समय जाएंगे कि महिला कहां है और उसके साथ छेडखानी हो रही है। वे पुलिस की मदद से महिला की सुरक्षा कर सकेंगे। प्रोजेक्ट को गाइड सौम्या त्रिपाठी ने किया। छात्रों का कहना है कि एप के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोका जा सकता है।